होम छत्तीसगढ़: कांग्रेस सरकार को होने जा रहे दो साल पूरे, मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा होने लगी तेज
छत्तीसगढ़: कांग्रेस सरकार को होने जा रहे दो साल पूरे, मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा होने लगी तेज
छत्तीसगढ़: राज्य में कांग्रेस सरकार को 17 दिसंबर को दो साल पूरे हो रहे हैं. एक तरफ जहां सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवाने में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार के ही एक वरिष्ठ मंत्री टी. एस. सिंहदेव के एक बयान के बाद मुख्यमंत्री के कार्यकाल कितने दिन का होगा इस पर एक नई बहस छिड़ गई है.
छत्तीसगढ़ सरकार 17 दिसंबर को 2 साल पूरा कर लेगी. हर तरफ सरकार ये बताने में जुटी है की उसने इन दो सालों में छत्तीसगढ़ की जनता के लिए क्या किया है. इसी बीच बिलासपुर में 2 दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने एक बयान दे दिया जिसके बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री के कार्यकाल पर चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल सिंहदेव पत्रकार के ढाई साल के सवाल पर मुख्यमंत्री की बात करने लगे जबकि पत्रकारों ने मुख्यमंत्री शब्द का जिक्र भी नहीं किया था. सिंहदेव ने कहा शायद आप मुख्यमंत्री की बात कर रहे हैं, परिवर्तन की बात कर रहे हैं. उसके बाद सिंहदेव ने कहा की किसी की कार्यावधि फिक्स नहीं होती. हमने 2 दिन का मुख्यमंत्री भी देखा है और 15 साल का भी मुख्यमंत्री देखा है. ये सब आलाकमान के हाथों में होता है. समय और परिस्थितियों के हिसाब से हाईकमान निर्णय लेते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।