होम हज 2021 के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक बढ़ी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 10, 2020 10:21 PM

हज 2021 के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक बढ़ी

हज 2021 के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक बढ़ी

हज 2021 के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक बढ़ी

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास ने कहा कि हज 2021 के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2021 तक बढ़ा दी गई है। प्रति हज यात्रियों का संभावित खर्च भीइम्बार्केशन पॉइंट के अनुसार कम कर दिया गया है। नकवी आज मुम्बई के हज हाउस में भारत की हज समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। नकवी ने कहा कि 10 दिसम्बर 2020हज 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि थी, जिसे बढाकर 10 जनवरी 2021 तक कर दिया गया है। अब तक 40 हजार से ज्याद आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 500 आवेदन बिना 'मेहरम' महिला श्रेणी से मिले हैं।
हज 2020 के लिए 2100 से अधिक महिलाओं ने बिना 'मेहरम' (पुरूष रिश्तेदार) के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था।ये महिलाएं इस बार हज पर जा सकेंगी। बिना 'मेहरम'(पुरूष रिश्तेदार) के हज पर जाने वाली महिलाओं द्वारा हज 2020 के लिए किए गए आवेदन हज 2021 के लिए भी मान्य रहेंगे। इसके अतिरिक्त, बिना 'मेहरम' हज 2021 यात्रा की इच्छुक महिलाओं से भी नए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। बिना 'मेहरम' श्रेणी की महिलाओं के लिए लाटरी प्रणाली नहीं होगी। ऐसे लोग ऑनलाइन, ऑलाइन और हज मोबाइल ऐप्प से आवेदन कर रहे हैं।
नकवी ने कहा कि इम्बार्केशन पॉइंट के अनुसार विचार-विमर्श तथा सऊदी अरब से प्राप्त फीडबैक के बाद इम्बार्केशन पॉइन्ट के अनुसार प्रति हज यात्री अनुमानित खर्च भी कम किया गया है।
वर्तमान आंकलन के अनुसार अहमदाबाद और मुम्बई इम्बार्केशन पॉइंट्स से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 30 हजार रूपए; बंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली और हैदराबाद एम्बार्केशन पॉइंट्स से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 50 हजार रूपए; कोच्चि एवं नगर एम्बार्कशन पॉइंट्स से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 60 हजार रूपए; कोलकाता एम्बार्कशन पॉइंट से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 70 हजार रूपए और गुवाहाटी एम्बार्कशन पॉइंट से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 4 लाख रूपए प्रति हज यात्री खर्च होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)