होम बॉक्सिंग डे टेस्ट : मेलबर्न में फैंस को मिली छूट
बॉक्सिंग डे टेस्ट : मेलबर्न में फैंस को मिली छूट
मेलबर्न : टीम इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे क्रिकेट टेस्ट के लिए दर्शकों की संख्या प्रतिदिन 30,000 हो सकती है। विक्टोरिया सरकार ने गुरुवार को दर्शक संख्या पर लगी पाबंदी में कुछ रियायत दी है। कोरोना महामारी के बीच भारत-आस्ट्रेलिया सीमित ओवरों की सीरीज के जरिए मैदान पर दर्शक लौटे। बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 से 30 नवंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। पहले इसमें प्रतिदिन 25 प्रतिशत यानी 25,000 दर्शकों के प्रवेश की अनुमति थी। अब दर्शकों की संख्या बढ़ाकर 30,000 कर दी गई है। पिछले 40 दिनों में प्रांत में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, हमें खुशी है कि इतने सारे दर्शकों का एमसीजी पर स्वागत करेंगे। खासकर तब, जब विक्टोरिया के लिए यह साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर को एडिलेड में दिन-रात के टेस्ट से शुरू होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।