होम पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठायें: मुख्यमंत्री

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 9, 2020 10:49 PM

पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठायें: मुख्यमंत्री

पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठायें: मुख्यमंत्री

पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठायें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में 5 घंटे तक विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने पिछली बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन से संबंधित एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण के दौरान उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दंडित करने, दोषी लोगों की गिरफ्तारियां तथा सख्त निगरानी सुनिश्चित किया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा श्री जे.एस. गंगवार ने साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर की किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हाल के कुछ दिनों में ये देखा गया है कि नये उम्र के लड़कों में अपराध करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को संवेदनशीलता और सख्ती के साथ इस दिशा में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठायें। जिस थाना क्षेत्र में क्राइम बढ़ा है, उनकी समीक्षा कर संबद्ध अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कोताही बरतने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती को और सुदृद्ध करने की जरुरत है। सभी थानों में नियमित रूप से रात्रि गश्ती को सुनिश्चित करें। पैदल गश्ती दल में भी पर्याप्त पुलिस बल रखें। जियो फेंसिंग तकनीक के माध्यम से गश्ती दल की निगरानी सुनिश्चित करें। वरीय पदाधिकारी भी किये जा रहे गश्ती की निगरानी करें। राज्य के सभी थानों में जीपीएस युक्त दो-दो वाहन गश्ती के लिए उपलब्ध रखें। थाने के पुलिस वाहन के लिए पुलिस बल से ही स्थायी ड्राइवर की व्यवस्था रखें। पुलिस व्यवस्था में संवेदनशीलता और गोपनीयता आवश्यक है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)