होम क्या अब किसानों की मांग होगी पूरी?
क्या अब किसानों की मांग होगी पूरी?
मोदी सरकार की ओर से भेजे गए कृषि कानूनों में संशोधन प्रस्ताव को किसान नेताओं ने खारिज कर दिया है. आंदोलन कर रहे किसानों की मांग है कि कानूनों को रद्द किया जाए. संशोधन प्रस्ताव मंजूर नहीं है. वहीं, प्रस्ताव के खारिज होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ बैठक हुई.
बुधवार शाम गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक की. अमित शाह के आवास पर करीब ढाई घंटे तक बैठक चली. सरकार के प्रस्ताव को किसान संगठनों के खारिज करने के बाद यह बड़ी बैठक हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तोमर ने शाह से अपनी मुलाकात के दौरान किसानों सरकार के बीच जारी गतिरोध को समाप्त किए जाने के रास्तों पर चर्चा की
इधर, सरकार के प्रस्ताव खारिज करने के बाद किसानों ने आंदोलन तेज करने की बात कही है. किसान शनिवार को जयपुर-दिल्ली दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस-वे को बंद करेंगे तथा 14 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर आंदोलन को तेज करेंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।