होम गांगुली मामले पर सुनवाई जनवरी तक टली
गांगुली मामले पर सुनवाई जनवरी तक टली
यी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने क्रिकेट सुधार से संबंधित मामलों को लेकर राज्य क्रिकेट संघों की वादकालीन याचिकाओं का बुधवार को निपटारा कर दिया। शीर्ष अदालत ने हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली, सचिव जय शाह और सह सचिव जयेश जॉर्ज के पद पर बने रहने से संबंधित याचिका पर सुनवाई अगले साल जनवरी तक के लिए टाल दिया गया। इनका कार्यकाल कुछ महीनों पहले खत्म हो चुका है। बीसीसीआई ने न्यायालय में एक अर्जी दाखिल करके लोढा समिति द्वारा बनाये गये संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन की मांग की गई है। न्यायालय अब इस मामले में जनवरी के तीसरे सप्ताह में सुनवाई होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।