होम 9 से 13 दिसंबर तक इन राज्यों में बारिश की संभावना
9 से 13 दिसंबर तक इन राज्यों में बारिश की संभावना
पिछले दस दिनों में देश ने दो तरह के चक्रवात का सामना किया है। पहले निवार और उसके बाद बुवेरी चक्रवात ने बड़ी तबाही मचाई और जनजीवन प्रभावित हुआ। अब नई खबर यह है कि अरब सागर में एक नया मौसमी सिस्टम पनप रहा है, जिसके चलते देश के कई शहरों में बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश मध्यम होगी लेकिन कहीं-कहीं पर यह तेज भी हो सकती है। अरब सागर के दक्षिण पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। यह सिस्टम आगामी 24 घंटों के दौरान और प्रभावी होते हुए निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है,उसके बाद गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। स्कायमेट वेदर का अनुमान है कि 9 दिसंबर से यह नया प्रभाव सामने आ सकता है और इसके बाद 10 से 13 दिसंबर तक अलग-अलग जगहों से बारिश की खबर सामने आ सकती है। जानिये देश में कहां कैसा मौसम रहेगा।- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी 7 से 9 दिसंबर के बीच देखने को मिल सकती है, जिससे इन भागों में कई रास्ते बंद हो सकते हैं और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। - दिल्ली एनसीआर के साथ आगरा, मेरठ, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद में 11 दिसंबर को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
- दिल्ली एनसीआर के साथ चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद में 11 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।