होम अफसरों पर प्रतिबंध से भड़के चीन ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 8, 2020 09:32 PM

अफसरों पर प्रतिबंध से भड़के चीन ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

अफसरों पर प्रतिबंध से भड़के चीन ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

अफसरों पर प्रतिबंध से भड़के चीन ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

अधिकारियों पर प्रतिबंध और ताइवान को सैन्य उपकरणों के बिक्री संबंधी फैसले से चीन बुरी तरह आगबबूला हो गया है। उसने मंगलवार को अमेरिकी राजनयिक को तलब कर उचित समय पर आवश्यक कदम उठाने की चेतावनी दी है।

अमेरिका ने 14 चीनी अधिकारियों पर यात्रा और वित्तीय प्रतिबंध लगाया

हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में भूमिका को लेकर अमेरिका ने सोमवार को 14 चीनी अधिकारियों पर यात्रा और वित्तीय प्रतिबंध लगा दिए थे। ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सभी 14 उपाध्यक्ष इस प्रतिबंध के दायरे में आए हैं।

बीजिंग ने हांगकांग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने के लिए किया कानून का इस्तेमाल: राजनयिक

अमेरिकी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि राजनयिक राबर्ट फोर्डन ने विदेश उपमंत्री झेंग झीगुआंग को बताया कि बीजिंग ने हांगकांग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने के लिए ना केवल बार-बार कानून का इस्तेमाल किया बल्कि उसकी दमनकारी नीतियों के खिलाफ जिन लोगों ने आवाज उठाई उन्हें गिरफ्तार किया।

विदेश उपमंत्री झेंग ने कहा- बदले की कार्रवाई किए जाने का अधिकार सुरक्षित होने की दी चेतावनी

इस पर झेंग ने चीन की तरफ से बदले की कार्रवाई किए जाने का अधिकार सुरक्षित होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, 'अमेरिका द्वारा की जा रही कार्रवाई से ना केवल बीजिंग विरोधी ताकतों के खिलाफ चीन के लोगों में आक्रोश पनपेगा बल्कि अमेरिका के कुटिल इरादों को पहचानने में मदद मिलेगी।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)