होम एथेंस एयरपोर्ट पर इन दिनों दीपिका पादुकोण यात्रियों का कर रही हैं स्वागत.

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Dec 8, 2020 09:29 PM

एथेंस एयरपोर्ट पर इन दिनों दीपिका पादुकोण यात्रियों का कर रही हैं स्वागत.

एथेंस एयरपोर्ट पर इन दिनों दीपिका पादुकोण यात्रियों का कर रही हैं स्वागत.

एथेंस एयरपोर्ट पर इन दिनों दीपिका पादुकोण यात्रियों का कर रही हैं स्वागत.

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण सबकी फेवरेट एक्ट्रेस में से एक है। भारत के साथ साथ दीपिका के फैंस विदेशी में भी हैं। अक्सर दीपिका अपनी गॉड गिफ्टेड सुंदर मुस्कान के लिए काफी छाई रहती हैं। उनकी एक स्माइल पर लाखों लोगों दीवाने हो जाते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी इसी स्माइल में एक फिर अपने दर्शकों का दिल जीत लिया।

इन दिनों दीपिका खास वजह से चर्चा में है। दरअसल, दीपिका पादुकोण को एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कैंपेन में दिखाया गया है, जिसमें उन्हें 'द ऑथेंटिक स्माइल्स ऑफ पीपुल ऑफ द वर्ल्ड (The Authentic Smiles Of People Of The World)' में फीचर किया गया है।

ऑथेंटिक स्माइल्स कैंपेन को उस समय दिखाया गया जब एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक ब्रेक के बाद मेहमानों का स्वागत करना शुरू किया जो कोविड-19 के कारण रुके हुए थे। यह यात्रियों को एक वार्म वेलकम देने के लिए था। नायिका की ग्रे संगमरमर की बस्ट स्कल्पचर उनके भारतीय लुक में साड़ी में है, साथ ही गले में एक चोकर हार और एक छोटी सी बिंदी है और उसमें नीचे लिखा है। इस सम्मान के लिए एक्ट्रेस को चारों इर से खूब बधाईयां मिल रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी है। शकुन बत्रा की इस मूवी का काम मुंबई में चल रहा है। दीपिका जल्द ही अपने पति के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं।

इसके अलावा दीपिका प्रभास के साथ भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। साथ ही दीपिका, शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी नजर आने वाली हैं। आने वाले सालों में दीपिका पर्दे पर बड़ा धमाका करने वाली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)