होम अमित शाह पहुंचे गेस्ट हाउस, किसानों के साथ होगी बैठक

Alert Star Digital Team Dec 8, 2020 09:05 PM

अमित शाह पहुंचे गेस्ट हाउस, किसानों के साथ होगी बैठक

अमित शाह पहुंचे गेस्ट हाउस, किसानों के साथ होगी बैठक

अमित शाह पहुंचे गेस्ट हाउस, किसानों के साथ होगी बैठक

कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को किसानों ने 'भारत बंद' बुलाया है. देश में भारत बंद का असर मिलाजुला दिखा है. इस दौरान किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक दल भी उतरे. इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि आज शाम 7 बजे 13-14 प्रतिनिधि अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात करेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर खुलवा दिया है. टिकैत ने मीडिया से कहा कि अब लग रहा है कि बस एक कदम दूर हैं. अब समापन होना चाहिए.

केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों के आह्वान पर बुलाए गए 'भारत बंद' के समर्थन में मंगलवार को देश के कई हिस्सों में दुकानें कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे परिवहन पर असर पड़ा. प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे ट्रेन समेत यातायात को बाधित किया. बंद से आपात सेवाओं बैंकों को दूर रखा गया है. अखिल भारतीय बंद को अधिकतर विपक्षी दलों कई ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिला है.

पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों किसानों के प्रदर्शन का केंद्र बनी दिल्ली में बंद का असर दिखा. बंद को देखते हुए देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई जगहों पर प्रदर्शन का असर दिखा. दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान पिछले 11 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर ट्रेनें रोकीं. किसान संगठनों द्वारा आहूत 'भारत बंद' का मंगलवार को राजस्थान के अनेक इलाकों में शुरुआती असर मिला जुला रहा.

प्रदेश की राजधानी जयपुर में 'मंडियां' बंद थीं, लेकिन दुकान खुली थीं. प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें हैं. देश के अधिकतर हिस्सों में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतर मुख्य बाजार खुले रहे लेकिन ऐप आधारित कैब सेवाएं सड़कों पर नहीं दिखी. हालांकि, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली पुलिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद करने का आरोप लगाए जाने के बाद तनाव पैदा हो गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)