होम चीन में कोरोना वैक्सीन बनने के कगार पर, इन देशों को मिली आशा
चीन में कोरोना वैक्सीन बनने के कगार पर, इन देशों को मिली आशा
हाल में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि की हैसियत से संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लिया कहा कि चीन कोरोना टीकों का तीसरे चरण का नैदानिक परीक्षण तेज कर रहा है. अनुसंधान पूरा करने प्रयोग में लाने के बाद चीन इसे वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद बनाएगा सक्रियता से विकासशील देशों को देगा.
चीन की यह योजना पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी है, लेकिन इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिर से पेश हुई. अब टीके शीघ्र ही बाजार में आएंगे. चीन ने फिर एक बार अपनी इच्छा जतायी. बताया जाता है कि इस साल चीन के 60 करोड़ कोरोना टीके बाजार में मिलेंगे.
अब चीन का वचन साकार हो चुका है. इंडोनेशिया ने 6 दिसंबर को चीन के पहले खेप के कोरोना टीके स्वीकार किये हैं. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि कोरोना टीके का उत्पादन हो चुका है, हमें चीन के 12 लाख टीके मिले हैं.ऐसे में हम शीघ्र ही महामारी का फैलाव रोक सकेंगे.
इंडोनेशिया सरकार बड़े पैमाने पर टीका लगाने की योजना शुरू करेगी. रिपोर्ट के अनुसार तुर्की भी इस महीने के अंत में चीन द्वारा विकसित कोरोना टीका लगाने की योजना लागू करेगा, वहीं लैटिन अमेरिका के कुछ देश भी आने वाले महीनों में क्रमश: चीन के टीके स्वीकार करेंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।