होम भारत बंद को लेकर विपक्षियों ने झोंकी पूरी ताकत
भारत बंद को लेकर विपक्षियों ने झोंकी पूरी ताकत
मुरादाबाद। मंगलवार को (आज ) भारत बंद को लेकर सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गई हैं । सोमवार को बैठकों का आयोजन करने के बाद विपक्षी पार्टियों ने नगर के बाजारों में घूम कर भारत बंद को सफल बनाने की अपील की।
पूर्व विधायक डॉक्टर मोहम्मद उल्ला चौधरी, के आवास पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की संयुक्त बैठक संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर भारत बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया बाद में इन सभी राजनीतिज्ञों ने नगर के बाजारों में घूम कर व्यापारियों से भारत बंद में सहयोग की अपील की।
इस दौरान मास्टर रामपाल सिंह, कामरेड धर्मपाल सिंह, कामरेड करन सिंह, इब्राहिम कामरेड, मास्टर सिफ्ते हसन अंसारी, कांग्रेस किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अबरार सैफी आदि मौजूद रहे । बाद में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता सईद सिद्दीकी के आवास पर बैठक काआयोजन किया गया । बैठक में मास्टर अयूब अली, गुलशेर अली मास्टर, सईद सिद्दीकी ,कामरेड रामपाल सिंह ,कामरेड करन सिंह आदि ने बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।