होम टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 6, 2020 08:18 PM

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है। सिडनी में रविवार को विराट ब्रिगेड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 6 विकेट से मात दी। लगातार दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 दिसंबर को सिडनी में ही खेला जाएगा। मेहमान टीम ने इस तरह वनडे सीरीज में 1-2 से मिली हार का बदला चुकता किया। भारतीय टीम ने शुक्रवार को केनबरा में शुरुआती टी20 में 11 रनों से जीत हासिल की थी।

भारतीय टीम ने 195 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य 19.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से कप्तान विराट कोहली (40), शिखर धवन (52), केएल राहुल (30) और आखिर में हार्दिक पंड्या (नाबाद 42 रन, 22 गेंदों में) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 12) का सराहनीय योगदान रहा। आखिरी ओवर में 14 रनों की दरकार थी। पंड्या ने डैनियल सैम्स के ओवर में दो छक्के लगाए और जीत दिला दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को कहा कि रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के बिना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीतना उनके लिए बहुत मायने रखता है। कोहली ने बड़े शॉट लगाने में माहि हार्दिक पंड्या के कौशल की तारीफ की।

पंड्या ने 22 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। श्रृंखला का तीसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा। कोहली ने मैच के बाद कहा कि यह जीत काफी मायने रखती है। टी20 क्रिकेट में हम एक टीम की तरह खेले। टीम में रोहित और बुमराह जैस सीमित ओवरों के अनुभवी - विशेषज्ञ खिलाड़ी नहीं है, फिर भी हम अच्छा कर रहे है। इससे मुझे खुशी है और टीम पर फख्र है।

कोहली ने कहा कि एकदिवसीय श्रृंखला को 1-2 से गंवाने के बाद खिलाड़ी ने एकजुटता के साथ टी20 श्रृंखला में वापसी की। उन्होंने टी20 में भारतीय टीम की मजबूती का श्रेय आईपीएल को दिया। उन्होंने कहा कि हाल में हर किसी ने कम से कम 14 मैच खेले है, ऐसे में उन्हें उनकी योजना के बारे में पता है। नटराजन शानदार रहे और शारदुल ने भी आज अच्छी गेंदबाजी की। हार्दिक ने बेहतरीन तरीके से मैच खत्म किया जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर ने अर्धशतक लगाया। यह पूरी तरह से टीम प्रयास था।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया लेकिन चोटिल आरोन फिंच की जगह मैच में कप्तानी करने वाले मैथ्यू वेड ने कहा कि उनकी टीम को कुछ और रन बनाने चाहिये थे। उन्होंने लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहने पर गेंदबाजों पर नाराजगी जतायी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)