होम MLC के परिणाम घोषित, तीन जगहों पर जीती भाजपा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2020 09:35 PM

MLC के परिणाम घोषित, तीन जगहों पर जीती भाजपा

MLC के परिणाम घोषित, तीन जगहों पर जीती भाजपा

MLC के परिणाम घोषित, तीन जगहों पर जीती भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव शिक्षक खण्डों के परिणाम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिये हैं। छह खण्डों में तीन जगहों पर भाजपा, दो स्थानों निर्दलीय और एक स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के कार्यालय से जारी हुए प्रेस नोट में बताया गया कि लखनऊ खण्ड शिक्षक में उमेश द्विवेदी (भाजपा), वाराणसी खण्ड शिक्षक में लाल बिहारी यादव (सपा), आगरा खण्ड शिक्षक में डा.आकाश अग्रवाल (निर्दलीय), मेरठ खण्ड शिक्षक में श्रीचन्द्र शर्मा (भाजपा), बरेली मुरादाबाद खण्ड शिक्षक में डा.हरी सिंह बिल्लो (भाजपा) और गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक में ध्रुव कुमार त्रिपाठी (निर्दलीय) विजयी हुए हैं।
वहीं प्रदेश के पांच खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना जारी है और देर रात तक सभी परिणाम आने की सम्भावना है। सभी खण्डों में मतों की गिनती की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)