होम लवजेहाद को रोकने के लिये केन्द्र सरकार लाये कानून : त्रिदंडीजी महाराज

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Dec 4, 2020 09:20 PM

लवजेहाद को रोकने के लिये केन्द्र सरकार लाये कानून : त्रिदंडीजी महाराज

लवजेहाद को रोकने के लिये केन्द्र सरकार लाये कानून : त्रिदंडीजी महाराज

लवजेहाद को रोकने के लिये केन्द्र सरकार लाये कानून : त्रिदंडीजी महाराज

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी महाराज ने उत्तर प्रदेश में लवजेहाद को रोकने के लिये लाये गये अध्यादेश की तरह केन्द्र सरकार को पूरे देश लवजेहाद कानून बनाने की मांग की है। हालांकि उत्तर प्रदेश में इस तरह के कानून आने के बाद देश के अन्य राज्य भी लवजेहाद को रोकने के लिये कानून लाने की तैयारी कर रहे है, जो स्वागत योग्य है। श्री त्रिदंडी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अन्तरधार्मिक विवाह को रोके जाने पर आज जारी बयान में कहा कि लवजेहाद के नाम पर लड़कियों को फंसाकर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने का काम सुनियोजित षड़यंत्र के तहत किया जा रहा है, जिसे हिन्दू महासभा कतई बर्दास्त नहीं करने वाली है। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ एवं इकाईयों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुये कहा कि राज्य में कहीं भी अन्तरधार्मिक विवाह की जानकारी सामने आती है, तत्काल संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी काररवाई करवाने की पहल करें। श्री त्रिवेदी ने लखनऊ के पारा में रोके गये अन्तरधार्मिक विवाह के मामले में भी अप्रत्यक्ष रूप से लवजेहाद का हिस्सा बताते हुये कहा है कि इस कानून के आने से अब लोग चोरी छिपे अन्तरधार्मिक विवाह करने का प्रयास कर कानून का उल्लघंन करने का प्रयास कर रहे है, जिसका जीता जागता उदाहरण लखनऊ के पारा का मामला सामने आया है।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि लवजेहाद के लिये सिर्फ पहचान ही नहीं छिपायी जा रही है बल्कि सुनियोजित ढंग से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों में सहयोग के नाम पर प्रवेष कर उनकी लड़कियों को बहला फुसला कर उसे मानसिक रूप से दूसरे धर्म में विवाह करने के लिये मजबूर कर रहे है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)