होम रायबरेली में रिश्तों का कत्ल

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 4, 2020 09:18 PM

रायबरेली में रिश्तों का कत्ल

रायबरेली में रिश्तों का कत्ल

रायबरेली में रिश्तों का कत्ल

रायबरेली. यूपी के रायबरेली में रिश्तों का कत्ल हुआ है. यहां जमीन विवाद के चलते भतीजों ने अपनी ही चाची का बेरहमी से कत्ल कर दिया. आरोपियों ने महिला पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी. आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. क्षेत्राधिकारी नगर ने परिजनों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

 

हैरान कर देने वाली ये घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोडरस गांव की है. कोडरस गांव के रहने वाले दिनेश सिंह व राममूर्ति सिंह दोनों सगे भाई हैं. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. शुक्रवार को दिनेश सिंह अपनी जमीन में बाउंड्री बनाने के लिए रेखांकन कर ही रहे थे तभी राममूर्ति के दोनो बेटे तरुण प्रताप सिंह व आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया. हमले में दिनेश सिंह के पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए और उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी गिर गई. जिसके बाद आकाश ने विजयलक्ष्मी पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी. घटना में विजयलक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आकाश और तरुण मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तरुण अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

 

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने परिजनों को समझा-बुझाकर ढांढस बंधाया और सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम बना दी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)