होम हमारी सेनाएं देश की सीमाओं की रक्षा पूरी मजबूती के साथ कर रहीं: CM योगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 4, 2020 09:29 PM

हमारी सेनाएं देश की सीमाओं की रक्षा पूरी मजबूती के साथ कर रहीं: CM योगी

हमारी सेनाएं देश की सीमाओं की रक्षा पूरी मजबूती के साथ कर रहीं: CM योगी

हमारी सेनाएं देश की सीमाओं की रक्षा पूरी मजबूती के साथ कर रहीं: CM योगी

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक सप्ताह समारोह आज जनपद गोरखपुर में भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समारोह की अध्यक्षता की। देश के चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत मुख्य अतिथि तथा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप मे समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप इण्टर काॅलेज, गोरखपुर में महाराणा प्रताप, ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ एव ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि महन्त दिग्विजय नाथ, महंत अवेद्यनाथ और महाराणा प्रताप की प्रतिमाएं भी इस मंच पर स्थापित हुई हैं, उनका लोकार्पण समारोह मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में आज यहां पर सम्पन्न हुआ है। यह प्रतिमाएं मात्र प्रतिमाएं नहीं हैं, बल्कि इनसे हमें सामाजिक जीवन, राष्ट्रीय जीवन के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी एक नई ऊर्जा, एक नई प्रेरणा प्राप्त होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन मे सफलता पाने के लिये मेहनत करनी पड़ती है। नकारात्मकता किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। नकारत्मकता से व्यक्ति कभी जीवन के उच्च शिखर पर नहीं पहुंच सकता। मेहनत के साथ एक टीम वर्क के रूप मे कार्य करने एवं सबको साथ लेकर चलने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। हमारी सेनाएं देश की सीमाओं की रक्षा पूरी मजबूती के साथ कर रही है। पग-पग पर भारत की सशस्त्र सेनाएं, जिस मजबूती के साथ भारत के गौरव को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं, वो अभिनंदनीय है। देश को लम्बे समय के बाद एक नई शिक्षा नीति 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के रूप में मिली है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ज्ञान के सैद्धान्तिक पक्ष के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन में ज्ञान के महत्व को भी ध्यान में रखकर बनायी गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफलाइटिस जैसी महामारी से एक बड़ी लड़ाई लड़ी। इंसेफलाइटिस के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने लड़ाई में सफलता प्राप्त की। पिछले 03 वर्षों के दौरान प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के साथ जन समुदाय को उसके साथ जोड़ने का परिणाम रहा कि इंसेफलाइटिस से मृत्यु पर काबू करने में प्रदेश सरकार को 95 फीसदी सफलता प्राप्त हुई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)