होम LPG सिलिंडर की कीमतों में एक बार फिर हुआ इजाफा, यहाँ जानें नए भाव
LPG सिलिंडर की कीमतों में एक बार फिर हुआ इजाफा, यहाँ जानें नए भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिसंबर महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिसंबर के लिए गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत दिल्ली में 644 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम), कोलकाता में 670.50 रुपये, मुंबई में 644 रुपये और चेन्नई में 660 रुपये हो गई है। बता दें अगस्त-सितंबर लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन अक्टूबर और नवंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था। दिसंबर महीने में आईओसी ने बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये कर दिया है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी 56 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
अब इन शहरों में इस रेट पर मिलेगा इंडेन का घरेलू सिलेंडर
शहर गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत रुपये में
लखनऊ 682 दिल्ली 644 पटना 734 जयपुर 648 इंदौर 672 पुणे 647 आगरा 657 अहमदाबाद 651 मुंबई 644 स्रोत: IOC
महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर
देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,241 रुपये से बढ़कर 1,296 रुपये हो गई है। 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 55 रुपये तक महंगा हो गया है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है।
कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,296 रुपये से बढ़कर 1,351.50 रुपये पर आ गई है। यहां कीमतों में 55 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां घरेलू गैस की कीमत 620.50 रुपये है।
मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,189.50 रुपये से बढ़कर 1,244 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। यहां कीमतों में 55 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ। 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है।
चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,354.50 रुपये से बढ़कर 1,410.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यहां कीमतों में 56 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 610 रुपये है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।