होम मुंबई से दरभंगा जा रही फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में हड़कंप
मुंबई से दरभंगा जा रही फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में हड़कंप
पटना: मौसम खराब होने की वजह से मुम्बई (Mumbai) से दरभंगा (Darbhanga) पहुंचने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट (Flight) SG 944 की पटना एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। हालांकि विमान के रास्ते में पटना नहीं आने वाला था। आपात स्थिति को देखते हुए रूट को डायवर्ट कर पटना में लैंड कराया गया। जानकारी के मुताबिक, 11 बजे फ्लाइट को दरभंगा पहुंचना था। पायलट ने फ्लाइट को दरभंगा में लैंड कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो सका। पटना में इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) के बाद सभी यात्री सुरक्षित बताए जाते हैं। हालांकि इस दौरान यात्रियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। पटना एयरपोर्ट पर एयरलाइन्स की तरफ से सुविधा मुहैया नहीं कराने की शिकायतें भी मिल रही है।
हालांकि आधिकारिक तौर पर एमरजेंसी लैंडिंग को लेकर अभी और जानकारी मिलनी बाकी है। पिछले महीने 8 नवंबर को ही दरभंगा से जोड़ती दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए विमान सेवा शुरू की गई थी। उड़ान सेवा की शुरुआत से लोग बहुत उत्साहित थे क्योंकि उन्हें मिथिला क्षेत्र में अपने घर पहुंचने या उड़ान पकड़ने के लिए पटना नहीं जाना पड़ेगा। उड़ान सेवा की शुरुआत होने से इस इलाके के लोगों के लिए यात्रा में कम से कम 4 से 5 घंटे की बचत होती है। दरभंगा एयरपोर्ट पर संसाधनों में और भी इजाफा किया जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।