होम ऑस्ट्रेलिया में 12 साल से सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया में 12 साल से सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया
कैनबरा : एक दिवसीय श्रृंखला में विकल्पों की कमी के कारण मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दे सकती है क्योंकि उसके पास विकल्पों की भरमार है। पहला मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है। पिछले 12 साल से भारत वहां कोई सीरीज नहीं हारा है। इससे पहले फरवरी 2008 में भारत को यहां हार का सामना करना पड़ा था। पिछली बार 2018 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। वहीं, 4 साल पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। तब टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। फिलहाल भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के पास है। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकार्ड भी अच्छा है। वहीं, आईपीएल की खोज यॉर्कर विशेषज्ञ नटराजन शुक्रवार को टी-20 क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं जिन्होंने पहले वनडे में दो विकेट लेकर प्रभावित किया। मानुका ओवल की पिच से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत कौन करेगा, मोहम्मद शमी या दीपक चाहर।
संतुलित है भारतीय टीम
वनडे श्रृंखला में 1-2 से मिली हार ने इस 50 ओवरों के प्रारूप में भारत की कमजोरियों की कलई खोल दी। टी-20 में हालांकि भारत के पास काफी संतुलित टीम है। वाशिंगटन सुंदर, दीपक चहर और वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले टी नटराजन गेंदबाजी को संतुलन देते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये आईपीएल में सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया जब कप्तान विराट कोहली ने पावरप्ले और बीच के ओवरों में उनका इस्तेमाल किया था। हार्दिक पंडा नियमित गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में रविंद्र जडेजा के रूप में वनडे टीम में एकमात्र विशेषज्ञ हरफनमौला था। टी-20 में हालांकि सुंदर के साथ कार्तिक भी छोटे स्पैल डाल सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।