होम BJP का नाम लिए बगैर उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र न किसी से डरा है और न ही किसी से डरने वाला है
BJP का नाम लिए बगैर उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र न किसी से डरा है और न ही किसी से डरने वाला है
मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर एक साल पूरा कर लिया है. महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार के 1 साल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सरकार के एक साल के कामकाज का जिक्र किया. सरकार ने एक किताब का भी विमोचन किया, जिसका शीर्षक है- 'महाराष्ट्र न कभी रुका है और न कभी रुकेगा.'
यही नहीं, इस मौके पर सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी का नाम लिए बिना जमकर हमला भी बोला. उन्होंने कहा, ''जैसे कि किताब का कवर बता रहा है कि महाराष्ट्र कभी न रुका है और न कभी रुकेगा, मैं कहना चाहता हूं महाराष्ट्र न किसी से डरा है और न डरने वाला है. अगर कोई राजनीतिक संकट लाने की कोशिश कर रहा है तो उस संकट को भी हम तोड़ने की ताकत रखते हैं.''
सीएम ठाकरे ने कहा, "सरकार पर ये आरोप लगाया जाता है कि यह तीन पहियों वाली सरकार है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार में चौथा पहिया भी है और वह है लोगों के विश्वास का. हम हमारी सरकार को जनता के लिए समर्पित करते हैं और लोगों को यह विश्वास भी दिलाना चाहते हैं कि सरकार हर मोर्चे पर लोगों के साथ खड़ी हुई है."
ठाकरे, सोनिया से बोले- 'एनसीपी से अच्छा है कांग्रेस का सहयोग'
'सरकार को चलाते वक्त एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का मार्गदर्शन भी मिलता है.' यह बताना भी सीएम उद्धव ठाकरे नहीं भूले. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'वैसे तो मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से केवल एक ही बार मिला हूं लेकिन हमारी फोन पर अक्सर बात होती है. दिवाली के मौके पर या दूसरे मौके पर उनका फोन आता है सोनिया जी ने मुझे फोन पर पूछा था कि क्या हमारे लोग सरकार चलाने में आपको सताते हैं. मैंने जवाब दिया कि कांग्रेस का सहयोग एनसीपी से अच्छा होता है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।