होम 2020 रहा खराब तो न हों परेशान, काफी सस्‍ता हुआ Gold जल्‍दी करें न‍िवेश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 3, 2020 09:22 PM

2020 रहा खराब तो न हों परेशान, काफी सस्‍ता हुआ Gold जल्‍दी करें न‍िवेश

2020 रहा खराब तो न हों परेशान, काफी सस्‍ता हुआ Gold जल्‍दी करें न‍िवेश

2020 रहा खराब तो न हों परेशान, काफी सस्‍ता हुआ Gold जल्‍दी करें न‍िवेश

नई द‍िल्‍ली: बहुतों का मानना है कि साल 2020 खराब रहा है। लेकिन वहीं कुछ के ल‍िए ये साल काफी शानदार रहा। जहां तक पैसों कि बात है तो ये बात ब‍िलकुल सच है कि आर्थिक रुप से ये साल घातक साब‍ित हुआ है। इसकी एकलौती वजह वैश्विक महामारी रही है। इस महामारी के कारण बहुत सी कंपनियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है।

लोगों की नौकरियों से भी हाथ थोना पड़ा है। कई सेक्टर्स पूरी तरह डूब गए। दुनिया में आर्थिक संकट की स्थिति बन गई। भारत भी तकनीकी तौर पर मंदी में आ चुका है। जानकारों के मुताबिक इस महामारी की वजह से सबसे बड़ी मंदी आ सकती है। लेकिन इसके बाद भी परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्‍योंकि अभी आपके पास न‍िवेश के जरि‍ए मुनाफा कमाने का मौका है। जी हां फ‍िलहाल सोना में न‍िवेश करना एक बेहतर व‍िकल्‍प हो सकता है। सोना काफी सस्‍ता होगा है।


सोना 7425 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो चुका है

महामारी के दौराना सोना अपने सर्वोच्च शिखर पर जा पहुंचा था, लेक‍िन मौजूदा हालात में कीमतों में भारी गिरावट आई है। तो अगर आप चाहें तो 2020 को अच्‍छे अवसर में बदल सकते है। और सस्‍ता सोना में न‍िवेश कर के भारी मुनाफा कमा सकते है। महामारी में तेजी का नया रिकॉर्ड बनाने वाले सोने की चमक नवंबर तक आते-आते फीकी पड़ गई। वहीं कोविड-19 के टीके की पॉजिटिव खबरों से चांदी की रंगत भी उड़ गई है। अगस्त में अपने सर्वोच्च शिखर से सोना 7425 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 48829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सात अगस्त की सुबह सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यह ऑल टाइम हाई रेट है। वहीं चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी और 27 नवंबर तक आते-आते यह 60069 रुपये प्रति किलो रह गई है। इस दौरान चांदी 15939 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)