होम ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने कहा- टेस्ट सीरीज में खतरनाक साबित होंगे भारतीय गेंदबाज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 3, 2020 09:17 PM

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने कहा- टेस्ट सीरीज में खतरनाक साबित होंगे भारतीय गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने कहा- टेस्ट सीरीज में खतरनाक साबित होंगे भारतीय गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने कहा- टेस्ट सीरीज में खतरनाक साबित होंगे भारतीय गेंदबाज

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय गेंदबाज आलोचकों के निशाने पर हैं. हालांकि आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्‍स ने गुरुवार को कहा कि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान अनुभवी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित होंगे. उन्होंने इसके लिए भारतीय गेंदबाजों के पिछले रिकॉर्ड्स का हवाला दिया.

 

भारत ने पिछली बार जब आस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो उसने कंगारुओं की धरती पर पहली बार 2-1 टेस्ट सीरीज जीती थी और इस जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम योगदान दिया था. उनके तेज गेंदबाजों ने 80 में से 70 विकेट निकाले थे. इनमें जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की तिकड़ी शामिल थी. ईशांत का पहला टेस्ट में खेलना तय नहीं है, लेकिन इसके बावजूद बर्न्‍स बाकी भारतीय गेंदबाजों के खतरों से अवगत हैं.

 

बर्न्‍स ने मीडिया से कहा, "उनका (भारत का) गेंदबाजी आक्रमण लंबे समय से मजबूत रहा है, इसलिए हमने उनके गेंदबाजों को देखा है. लेकिन वे बहुत कुशल हैं और वे एक बेहद खतरनाक बनने वाले हैं. वे एक ऐसी टीम है, जिसे आप हल्के में नहीं ले सकते. वे एक विश्व स्तरीय टीम है और उनकी गेंदबाजी आक्रमण उसी का हिस्सा है."

 

सलामी बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि भारत के खिलाफ होने वाले आस्ट्रेलिया-ए का अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह न केवल सीरीज की तैयारियों में मदद करेगा, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त भी दिलाएगा. उन्होंने कहा, "ध्यान हमेशा मैच जीतने पर होती है. आस्ट्रेलिया-ए के साथ इस सप्ताह की शुरुआत से न केवल सीरीज की तैयारियों में मदद करेगा, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त भी दिलाएगा. पहले मैच में बढ़त लेने से यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)