होम बोलें विराट कोहली, कहा-टीम में बदलाव से थोड़ी ताजगी आई
बोलें विराट कोहली, कहा-टीम में बदलाव से थोड़ी ताजगी आई
कैनबरा: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया पर तीसरे और अंतिम वनडे में मिली सांत्वना भरी जीत सही समय पर आई जो बचे हुए दौरे के लिए मनोबल बढ़ाएगी और ऐसा टीम में बदलाव से आई ताजगी के कारण ही हो सका. भारत ने मैच के लिए अंतिम एकादश में चार बदलाव किए और श्रृंखला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर 13 रन से जीत हासिल की. भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी जो शुक्रवार से शुरू होंगे. इसके बाद 17 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी.
कोहली ने की गेंदबाजों की तारीफ, कहा- उनके लिए पिच काफी बेहतर थी. इसलिए आत्मविश्वास का स्तर भी ऊपर हुआः
कोहली ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि हम ऑस्ट्रेलियाई पारी के पहले और दूसरे हाफ में दबाव में थे. शुभमन (गिल) और अन्य के आने से थोड़ी ताजगी आई. टीम को इस तरह के मनोबल की जरूरत थी. पहले दो मैचों में साधारण दिखने वाले भारतीय गेंदबाजों ने मनुका ओवल की पिच से काफी मदद हासिल की. कोहली ने कहा कि यह सिडनी की पिच से काफी बेहतर थी, जहां पहले दो मैच खेले गए थे. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि गेंदबाजों के लिए पिच काफी बेहतर थी. इसलिए आत्मविश्वास का स्तर भी ऊपर हुआ. लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के दौरान आप इस तरह की चुनौती का सामना करते हो. हम गेंद से और मैदान में बेहतर थे.
भारतीय कप्तान कोहली ने कहा- टीम के प्रदर्शन से खुश हूं और उम्मीद करते हैं कि हम यह लय आगे भी जारी रखेंगेः
कोहली ने 63 रन की पारी खेली लेकिन रविंद्र जडेजा (66) और हार्दिक पांड्या (92) के बीच 150 रन की नाबाद साझेदारी ने भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की. भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम के प्रदर्शन से खुश हूं और उम्मीद करते हैं कि हम यह लय आगे भी जारी रखेंगे. मैं थोड़ी और देर तक बल्लेबाजी करना पसंद करता लेकिन पांड्या और जडेजा ने अच्छी साझेदारी निभाई.
पांड्या ने कहा-ऑस्ट्रेलिया खिलाफ खेलना ही आपको प्रेरित कर सकता हैः
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।