होम कोरोना वायरस: दिल्ली में लगेगा नाइट कर्फ्यू? सूत्रों ने दी ये जानकारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 1, 2020 09:42 PM

कोरोना वायरस: दिल्ली में लगेगा नाइट कर्फ्यू? सूत्रों ने दी ये जानकारी

कोरोना वायरस: दिल्ली में लगेगा नाइट कर्फ्यू? सूत्रों ने दी ये जानकारी

कोरोना वायरस: दिल्ली में लगेगा नाइट कर्फ्यू? सूत्रों ने दी ये जानकारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की संभावना कम है. दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताहों में कोविड-19 की संक्रमण दर में गिरावट आने के बाद सूत्रों ने यह जानकारी दी.

 

इससे पहले दिन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि दिल्ली में संक्रमण दर में नवंबर की शुरुआत के बाद से करीब 55 फीसद की गिरावट आयी है और अगले दो सप्ताहों में इसमें और कमी आएगी.

 

उन्होंने कहा, '' दिल्ली में संक्रमण दर सात नवंबर के 15.26 फीसद से घटकर 7.35 फीसद पर आ गयी है . कल दिल्ली में 3,726 नये मामले आये और संक्रमण दर 7.35 फीसद रही. ''

 

पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय में कहा था कि वह तीन से चार दिनों में यह तय करेगी कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के प्रसार को थामने के लिए रात का कर्फ्यू लगाया जाए या नहीं.

सरकार के सूत्र ने कहा, '' कर्फ्यू लगाने के बारे में सरकार द्वारा निर्णय लिये जाने का संबंध संक्रमण दर से है. चूंकि संक्रमण दर में काफी गिरावट आयी है यानी संक्रमण कम हो रहा है , ऐसे में ऐसी संभावना कम है कि सरकार रात के कर्फ्यू का पक्ष लेगी. ''

 

गृह मंत्रालय ने 25 नवंबर को जारी अपने दिशानिर्देशों में का था कि राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश अपने आकलन के आधार पर कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम के लिए रात के कर्फ्यू जैसी स्थानीय पाबंदियां लगा सकती हैं.

 

वैसे जब जैन से दिल्ली में रात के कर्फ्यू की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, '' हम नजर रख रहे हैं कि क्या कदम उठाया जाना है. हम देखेंगे कि यह (संक्रमण दर) गिरती है या पलटती है.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)