होम मुंबई में अक्षय कुमार से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, फिल्म सिटी को लेकर हुई बातचीत
मुंबई में अक्षय कुमार से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, फिल्म सिटी को लेकर हुई बातचीत
नई दिल्ली: दो दिनों के दौरे पर मुंबई पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देर शाम बॉलीवडु अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात की. उनकी ये मुलाकात होटल ऑबेराय में हुई. इस दौरान उन्होंने यूपी के गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनने वाले फिल्म सिटी को लेकर अक्षय कुमार से चर्चा की.
सीएम योगी ने बुधवार को अलग से एक और बैठक बुलाई है, जिसमें वो निर्माता निर्देशक सुभाष घई, रमेश सिप्पी, तिग्मांशु धूलिया, मधुर भंडारकर, सिद्धार्थ रॉय कपूर और टी सिरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार के साथ फिल्म सिटी को लेकर मंथन करेंगे. योगी सरकार का इरादा हर हाल में यूपी चुनाव से पहले फ़िल्मों की शूटिंग शुरू कर देने का है.
कंगना रनौत और ठाकरे सरकार के बीच जारी विवाद के बीच योगी सरकार ने फ़िल्म सिटी बनाने का फ़ैसला किया. इसके बाद बॉलीवुड के नामी गिरामी हस्तियों और योगी आदित्यनाथ के बीच 22 सितंबर को लखनऊ में बैठक हुई. कैलाश खेर, अनुपम खेर, परेश रावल, मनोज जोशी, सतीश कौशिक, मनोज मुंतशिर, नितिन देसाई, विवेक अग्निहोत्री और उदित नारायण जैसे लोग शामिल हुए. दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्य भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ीं. प्रस्तावित फ़िल्म सिटी को लेकर लंबी चर्चा हुई थी.
यूपी के गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के पास फ़िल्म सिटी बनना है. इसके लिए एक हज़ार एकड़ ज़मीन तय की गई है. 2018 में बने फ़िल्म सिटी नियम के तहत इंडस्ट्रीयल रेट पर राज्य सरकार ज़मीन उपलब्ध कराएगी. 800 एकड़ में स्टूडियो बनाए जाएंगे. बाक़ी 200 एकड़ ज़मीन कमर्शियल एक्टिविटी के लिए तय की गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।