होम गेंदबाजी करने की जल्दबाजी नहीं : पांड्या

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 28, 2020 08:41 PM

गेंदबाजी करने की जल्दबाजी नहीं : पांड्या

गेंदबाजी करने की जल्दबाजी नहीं : पांड्या

गेंदबाजी करने की जल्दबाजी नहीं : पांड्या

सिडनी : भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कहना है कि वह अभी गेंदबाजी करने के लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहते। पांड्या ने पीठ की चोट की सर्जरी होने के बाद जब से मैदान में वापसी की है वह सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने खुद को गेंदबाजी करने से दूर रखा हुआ है। पांड्या ने मैच के बाद कहा कि इसकी प्रक्रिया है। मैं लंबे लक्ष्य की तरफ देख रहा हूं, जहां मैं महत्वपूर्ण मुकाबलों में अपना 100 फीसदी प्रदर्शन कर सकूंगा। विश्व कप और कई महत्वपूर्ण सीरीज होनी है। इसलिए गेंदबाजी में वापसी करने की प्रकिया है, जिसका मैं पालन कर रहा हूं। मैं नहीं बता सकता हूं कि मैं कब गेंदबाजी कर सकूंगा लेकिन इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नेट्स में मैं गेंदबाजी कर रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सिर्फ आत्मविश्वास और कौशल की बात है। जब आप मैदान पर पांच गेंदबाजों के साथ उतरते हैं तो यह हमेशा दिक्कत भरा होता है। कई बार मैच में किसी गेंदबाज का दिन खराब रहता है तो टीम में एक पार्ट टाइम गेंदबाज की जरूरत होती है। उल्लेखनीय है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी मैच के बाद कहा था कि टीम में ऑलराउंडर विभाग में सुधार की जरूरत है और पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने का कारण दिक्कतें आ रही है लेकिन हमें इस बात को स्वीकार कर इस बारे में विचार करने की जरूरत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)