होम लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड की 2 दिसंबर को होगी लिस्टिंग, सीएम योगी जाएंगे मुंबई

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 28, 2020 08:43 PM

लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड की 2 दिसंबर को होगी लिस्टिंग, सीएम योगी जाएंगे मुंबई

लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड की 2 दिसंबर को होगी लिस्टिंग, सीएम योगी जाएंगे मुंबई

लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड की 2 दिसंबर को होगी लिस्टिंग, सीएम योगी जाएंगे मुंबई

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के नगर निगम की जल्द सूरत बदलने वाली है. लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) के बॉम्बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) में लॉन्‍च बॉन्ड (Launch bond) की लिस्‍ट‍िंग होने वाली है. यह लिस्टिंग मुंबई में 2 दिसंबर को होगी और इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मौजूद होंगे. उनके साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहेंगे.

नगर निगम (Nagar Nigam) की इस उपलब्धि की देश और दुनिया कई औद्योगिक हस्तियां गवाह बनेंगी. बता दें कि नवंबर के शुरुआती सप्ताह में लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) ने BSE बॉन्ड मंच के माध्यम से नगरपालिका बॉन्ड जारी करके 200 करोड़ रुपए जुटाए हैं. नगर निगम ने BSE बॉन्ड प्लेटफॉर्म पर 450 करोड़ रुपए के लिए 21 बोलियां प्राप्त कीं, जो कि इश्यू के आकार का 4.5 गुना है.

बॉन्ड को पैसे जुटाने का बेहतर माध्यम माना जाता है. नगर निगम बॉन्ड भी शहरी लोकल बॉडी के लिए होता है. कहने का मतलब यह है कि नगर निगम को पैसे की जरूरत होती है तो बॉन्ड का माध्यम अपनाया जाता है.BSE के अनुसार कुल 11 नगरपालिका बॉन्ड जारी किए गए हैं, जो कुल मिलाकर 3,690 करोड़ रुपए के हैं. इनमें से BSE बॉन्ड मंच का योगदान 3,175 करोड़ रुपए है. इस तरह नगरपालिका बॉन्ड बाजार में BSE की हिस्सेदारी 86 फीसदी पर है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)