होम मिग 29 ट्रेनर विमान क्रैश में लापता पायलट, दो दिन बाद भी नहीं मिली कोई खबर
मिग 29 ट्रेनर विमान क्रैश में लापता पायलट, दो दिन बाद भी नहीं मिली कोई खबर
भारतीय नौसेना (Indian Navy) का मिग-29 K ट्रेनर विमान (MiG-29K Trainer Aircraft) दो दिन पहले अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में एक पायलट (Pilot) को बचा लिया गया, जबकि दूसरा लापता है. भारतीय नौसेना की खोज और बचाव दल ने शनिवार को भी पायलट का पता लगाने का अपना प्रयास जारी रखा, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. लापता पायलट की पहचान कमांडर निशांत सिंह के रूप में हुई है.
नौसेना के ह्यमिग 29K ट्रेनर विमान के कमांडर के लिए तलाशी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. एक अधिकारी ने कहा कि हवा और सतह इकाइयों द्वारा तलाशी अभियान जारी है. सरकार ने गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे हुई इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
किस वजह से क्रैश हुआ विमान
गुरुवार को हुआ क्रैश समुद्री लड़ाकू बेड़े में शामिल मिग -29 K की चौथी दुर्घटना है. क्रैश किस वजह से हुआ, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. 2016 में भारत के शीर्ष लेखा परीक्षक ने डेक आधारित लड़ाकू विमानों में कमियां पाई थीं. इनमें इंजन की परेशानी, एयरफ्रेम समस्या और इसके फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम में कमियां शामिल थीं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।