होम जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2020 08:13 PM

जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार

जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार

जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार

मुरादाबाद। गुरुवार को ठाकुरद्वारा नगर के कृष्णा महाविद्यालय/ कृष्णा इंटर कॉलेज पँहुची जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी एवं भाजपा के जिला महामंत्री नरेंद्र आचार्य ने भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ हरी सिंह ढिल्लों के समर्थन में प्रचार किया एवं सभी अध्यापकों से 1 दिसंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की है।

कृष्णा कॉलेज के चेयरमैन गौरव चौहान ने सभी शिक्षकों से निवेदन किया कि वे 1 दिसंबर को भाजपा प्रत्याशी डॉ हरी सिंह ढिल्लों के नाम के आगे 1 लिखकर उनको भारी मतों से विजयी बनाये।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य वरुण राय, महेश सिंह, नूतन तिवारी, संजय यादव, पवनलता यादव, अंशु चौहान आदि उपस्थित रहे।उधर जिला पंचायत अध्यक्ष ग्राम शरीफनगर स्थित सुशीला देवी बालिका इंटर कालेज व कृषक इंटर कालेज आदि विद्यालयों में भी पहुचीं जंहा उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों की जीत में ही शिक्षक वर्ग की तरक्की होना निश्चित है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ अखिलेश विश्नोई, कपिल चौहान आदि मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)