होम शुक्रवार को NCR से दिल्ली की तरफ नहीं चलेगी मेट्रो, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Nov 26, 2020 08:08 PM

शुक्रवार को NCR से दिल्ली की तरफ नहीं चलेगी मेट्रो, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

शुक्रवार को NCR से दिल्ली की तरफ नहीं चलेगी मेट्रो, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

शुक्रवार को NCR से दिल्ली की तरफ नहीं चलेगी मेट्रो, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्‍ली: अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं और गाजियाबाद, गुरूग्राम, फरीदाबाद से मेट्रो पकड़ते हैं तो शुक्रवार को कोई और इंतजाम कर लें. कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के 'दिल्ली चलो मार्च' के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक शुक्रवार को एनसीआर से दिल्ली की तरफ मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा. हालांकि दिल्ली से एनसीआर की तरफ मेट्रो का परिचालन जारी रहेगा.

 

बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली में 26 और 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों का 'दिल्ली चलो मार्च' बुलाया है. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया है. पंजाब और हरियाणा से भारी संख्या में किसान दिल्ली की सीमा की तरफ बढ़ रहे हैं. दिल्ली की सीमा पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है. अंबाला में पुलिस ने किसानों के ऊपर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया.

 

दिल्‍ली पुलिस ने कोरोना महामारी को देखते हुए बाहरी दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर कोविड-19 का बैनर लगा दिया है. इसमें साफ लिखा है कि किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नही है. इसका उल्‍लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी. दिल्‍ली में प्रवेश कर रहे सभी वाहनों की चेकिंग अचानक तेज कर दी गई है. बॉर्डर पर ही वाहनों को रोककर कागज देखे जा रहे हैं और वजह पूछी जा रही है. इसके बाद ही दिल्‍ली में प्रवेश दिया जा रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)