होम मध्य प्रदेश: कोरोना मरीज़ों का इलाज कर रहे डॉक्टर की संक्रमण से मौत

Alert Star Digital Team Nov 26, 2020 07:57 PM

मध्य प्रदेश: कोरोना मरीज़ों का इलाज कर रहे डॉक्टर की संक्रमण से मौत

मध्य प्रदेश: कोरोना मरीज़ों का इलाज कर रहे डॉक्टर की संक्रमण से मौत

मध्य प्रदेश: कोरोना मरीज़ों का इलाज कर रहे डॉक्टर की संक्रमण से मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक और कोरोना योद्धा की दुखद मौत हो गई है. सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्‍टर शुभम उपाध्याय ने इलाज के दौरान भोपाल के चिरायु अस्पताल में दम तोड़ दिया. शुभम के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें इलाज के लिए चेन्नई नहीं ले जाया जा सका.

 

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में शुभम पिछले छह महीने से कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे थे. इसी दौरान वो भी संक्रमित हो गये थे. डॉ उपाध्याय ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से मार्च 2020 में डिग्री पूरी की और उन्हें सागर के कोविड सेंटर में ही पहली नियुक्ति मिली थी. 28 अक्टूबर को शुभम वायरस से संक्रमित हुए. कुछ दिनों तक उनका वहीं इलाज चला. तबीयत बिगड़ने पर 10 नवंबर को उन्हें भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था.

 

अस्पताल के प्रबंधन का दावा है कि जब उन्हें यहां भर्ती किया गया तब उनके नब्बे फ़ीसदी फेफड़े काम नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका. शुभम के दोस्तों ने उनके लिए फंड भी जुटाया था. शिवराज सरकार भी देर से जागी और शुभम की मौत के एक दिन पहले ही उनके इलाज के लिए एक करोड़ की मदद का वादा किया था. मगर दोनों अस्पतालों में हुई देरी का ख़मियाज़ा युवा डाक्टर को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा.

 

सागर के केसली क़स्बे के रहने वाले शुभम बेहद होनहार थे, अब उनके परिवार के लोग दुखी और हताश हैं. शुभम के पिता सुदामा उपाध्याय का कहना है कि हमने अपना बेटा सरकारी लेट लतीफ़ी और लपरवाही के चलते खो दिया. यदि सरकार पहले जाग जाती और उसे भोपाल से बाहर इलाज के लिए ले जाती तो वो बच जाता. व्यापम के व्हिसल ब्लोअर डाक्टर आनंद रई कहते हैं कि एक डाक्टर हज़ारों लोगों की ज़िंदगी बचाता है, मगर हैरान हूं कि ये सरकार उसकी जान ना बचा सकी. शुभम असली क़ोरोना वरियर है. उनके परिवार को अब मदद मिलनी चाहिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)