होम जेल में बंद लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, फोन कर प्रलोभन देने का आरोप लगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2020 08:11 PM

जेल में बंद लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, फोन कर प्रलोभन देने का आरोप लगा

जेल में बंद लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, फोन कर प्रलोभन देने का आरोप लगा

जेल में बंद लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, फोन कर प्रलोभन देने का आरोप लगा

 राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां एक भाजपा विधायक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिन्हें कथित तौर पर लालू ने विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार को हराने में मदद करने के बदले मंत्री पद देने की पेशकश की थी।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार रात अपने ट्विटर अकाउंट से उस कथित फोन कॉल का विवरण साझा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक ललन कुमार पासवान द्वारा दायर प्राथमिकी की प्रति के साथ यह जानकारी साझा की।

मोदी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीरपैंती से विधायक ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत सतर्कता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लालू फिलहाल चारा घोटाला के मामलों में रांची में अपनी सजा काट रहे हैं।लालू द्वारा यह कथित फोन मंगलवार को किया गया था और मोदी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किये गए इसके ऑडियो क्लिप में वह पासवान से 'कोरोना प्रभावित होने का उल्लेख कर अनुपस्थित रहने' की बात करते सुने जा सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)