होम गोरखनाथ मंदिर में आंवले के पेड़ के नीचे सीएम योगी ने किया एकादशी व्रत का पारायण,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2020 07:59 PM

गोरखनाथ मंदिर में आंवले के पेड़ के नीचे सीएम योगी ने किया एकादशी व्रत का पारायण,

गोरखनाथ मंदिर में आंवले के पेड़ के नीचे सीएम योगी ने किया एकादशी व्रत का पारायण,

गोरखनाथ मंदिर में आंवले के पेड़ के नीचे सीएम योगी ने किया एकादशी व्रत का पारायण,

गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन कर एकादशी व्रत का पारायण किया. कार्तिक शुक्ल एकादशी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्रत करते हैं. अगले दिन आंवले के पेड़ के नीचे पारायण करते हैं.

 

समस्त रोगों का नाश होता है
भारतीय सनातन संस्कृति का अनुपालन करते हुए उन्होंने सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह समेत मंदिर परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के साथ मठ के कार्यालय के सामने बने बगीचे में आंवले के पेड़ के नीचे पारण किया. मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठने और भोजन करने से समस्त रोगों का नाश होता है.

काशी का दौरा करेंगे सीएम योगी
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 30 नवंबर को काशी आने वाले हैं. पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर कोई कमी न रह जाय इसका जायजा लेने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को काशी आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ लगभग डेढ़ बजे वाराणसी आएंगे और सबसे पहले उनका हेलीकाप्टर खजूरी गांव में उतरेगा.

 

बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे सीएम योगी
यहां प्रधानमंत्री के सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेकर मुख्यमंत्री डोमरी पहुंचेंगे. यहां से नौकायन करके मुख्यमंत्री घाट किनारे की तैयारियों को परखेंगे. इसके बाद सीएम बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और विश्वनाथ कॉरिडोर का भी जायजा लेंगे. प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)