होम निवार तूफ़ान के टकराने से पहले तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में बारिश शुरू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2020 09:24 PM

निवार तूफ़ान के टकराने से पहले तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में बारिश शुरू

निवार तूफ़ान के टकराने से पहले तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में बारिश शुरू

निवार तूफ़ान के टकराने से पहले तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में बारिश शुरू

मिलनाडु और पुद्दुचेरी के तटीय इलाक़ों मल्लापुरम और कराइकल के बीच बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफ़ान देर रात या फिर 26 नवंबर को तड़के टकरा सकता है.

भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस तूफ़ान की रफ़्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी हालांकि यह 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुँच सकती है.

इस बीच तमिलनाडु के कई इलाक़ों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के हिसाब से चेन्नई में अब तक 120 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. पुद्दुचेरी में भी बारिश शुरू हो गई है.

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है.

भारतीय भौसम विभाग ने बताया है कि निवार चक्रवात 16 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से पिछले 6 घंटे से बंगाल की खाड़ी में पश्चिम उत्तर की दिशा में बढ़ रहा है और उसने एक भयंकर चक्रवाती तूफान की शक्ल अख्तियार कर ली है.

चेन्नई का एयरपोर्ट आज (25 नवंबर) शाम सात बजे से 26 नवंबर सुबह सात बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. क़रीब 26 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं. इसके अलावा मेट्रो सेवाएँ भी बंद कर दी गई हैं.

तमिलनाडु के 13 ज़िलों में 26 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की गई है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलनासामी ने कहा है कि छुट्टी को बढ़ाने का निर्णय परिस्थिति देखते हुए लिया जाएगा.

भारत के मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया था कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम से उठा चक्रवात पाँच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर की तरफ़ बढ़ा और निवार तूफ़ान में तब्दील हो गया.

एनडीआरएफ़ की 30 टीमों को बचाव और राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है.

भारतीय तट रक्षक दल ने भी चक्रवात निवार से निपटने के लिए अपनी तैयारी कर रखी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)