होम बार-बार जेल मैनुअल का उल्लंघन कर रहे लालू, तिहाड़ जेल भेजा जाये : अश्विनी चौबे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 25, 2020 09:27 PM

बार-बार जेल मैनुअल का उल्लंघन कर रहे लालू, तिहाड़ जेल भेजा जाये : अश्विनी चौबे

बार-बार जेल मैनुअल का उल्लंघन कर रहे लालू, तिहाड़ जेल भेजा जाये : अश्विनी चौबे

बार-बार जेल मैनुअल का उल्लंघन कर रहे लालू, तिहाड़ जेल भेजा जाये : अश्विनी चौबे

करोड़ों के चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के भाजपा के पीरपैंती से विधायक को फोन पर प्रलोभन देने पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बुधवार को उन्होंने कहा कि बार-बार लालू यादव जेल मैनुअल का उल्लंघन कर रहे हैं, इसलिए उन्हें तिहाड़ जेल शिफ्ट कर देना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव बीमारी के इलाज के नाम पर रिम्स डायरेक्टर के आवास से अपनी पार्टी का संचालन कर रहे हैं। चुनाव में भी वह लगातार सक्रिय रहे। झारखंड सरकार को इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच करना चाहिए और उन्हें जेल में शिफ्ट करा देना चाहिए। लालू पर कड़ी निगरानी रखने की भी जरूरत है। वे लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। प्रलोभन देने का कार्य अत्यंत निंदनीय है। यह कार्य लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है। राजद का यही चाल, चेहरा व चरित्र रहा है। पूरे प्रकरण की जांच कराने के साथ ही उन्हें तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। अगर वह बीमार हैं तो उनका इलाज झारखंड सरकार एम्स, दिल्ली या बेंगलुरु के निमहंस में कराए। लालू यादव लगातार रांची से अपने पार्टी का संचालन कर रहे हैं। यह सरासर जेल मैनुअल का उल्लंघन है, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)