होम भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा हंगामे के बीच बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष
भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा हंगामे के बीच बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष
बिहार :नवगठित विधानसभा के प्रथम बहुमत परीक्षण में बिहार में सत्तारूढ़ राजग बुधवार को विजयी रहा जिसके उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा भारी मतों के अंतर से विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता सिन्हा को प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने निर्वाचित घोषित किया। मांझी ने सदन को बताया कि राजग उम्मीदवार को 126 वोट मिले जबकि विपक्षी महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को 114 मत हासिल हुए।243 सदस्यीय विधानसभा में बसपा के एकमात्र विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया और प्रोटेम स्पीकर मांझी ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया और विपक्षी महागठबंधन के भी संभवत: एक विधायक मतदान में शामिल नहीं हुए। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के पांच विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ वोट दिया।विपक्ष के हंगामे के बीच चुनाव हुआ जिसने मांग की कि गुप्त मतदान कराया जाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के जो भी नेता विधानसभा के सदस्य नहीं हैं उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा जाए। अध्यक्ष ने मांग को खारिज कर दिया, जिसका विपक्ष ने जोरदार विरोध किया जिस कारण सदन को पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। इस पर सत्ता पक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के समय इस तरह की बाधा पहले कभी नहीं आई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।