होम बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए पीएम मोदी राज्यों के साथ कर सकते हैं बैठक

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 22, 2020 09:26 PM

बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए पीएम मोदी राज्यों के साथ कर सकते हैं बैठक

बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए पीएम मोदी राज्यों के साथ कर सकते हैं बैठक

बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए पीएम मोदी राज्यों के साथ कर सकते हैं बैठक

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19  की वर्तमान स्थिति की समीक्षा टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को डिजिटल माध्यम से बैठक कर सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी एक बैठक उन आठ राज्यों के साथ बैठक कर सकते हैं जहां कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं.दूसरी बैठक में सभी राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों से टीका वितरण की रणनीति पर चर्चा संभावित है. प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठकें कर चुके हैं. देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50,000 के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं.
जलवायु परिवर्तन का मुकाबला एकीकृत, समग्र तरीके से होना चाहिए: PM मोदीकुछ शहरों में तो रात का कर्फ्यू भी लगाया गया है. केंद्र की ओर से लगातार यह प्रयास भी हो रहे हैं कि जब भी कोरोना का टीका उपलबध होगा, उसके सुचारू वितरण की व्यवस्था हो सके. भारत में फिलहाल पांच वैक्सीन तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)