होम सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में टी-20 खेलने वाले खिलाड़ियों को भी कर सकता है शामिल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2020 09:33 PM

सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में टी-20 खेलने वाले खिलाड़ियों को भी कर सकता है शामिल

सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में टी-20 खेलने वाले खिलाड़ियों को भी कर सकता है शामिल

सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में टी-20 खेलने वाले खिलाड़ियों को भी कर सकता है शामिल

नई दिल्लीः बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में बदलाव का जल्द ऐलान कर सकती है. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो ऐसा होने से कई खिलाड़ियों की किस्मत बदल सकती है. नए कॉन्ट्रेक्ट में उन खिलाड़ियों को भी शामिल किया जा सकता है, जो भारत की तरफ से सिर्फ टी-20 मैच ही खेल रहे हैं. अभी तक सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने कम से कम 7 वनडे और 3 टेस्ट मैच खेले हों. ऐसे में अगर बदलाव हुआ, तो टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की किस्मत भी खुल सकती है. हालांकि इसके लिए भी एक शर्त का प्रावधान किया गया है.
इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है शामिल
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस कॉन्ट्रेक्ट में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जो कम से कम 10 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेल चुके हों. अभी तक बीसीसीआई उन्हीं खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करता है, जो कम से कम 7 वनडे और 3 टेस्ट मैच खेल चुके हों. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित की गई प्रशासकों की समिति के कार्यकाल में बीसीसीआई ने टी20 खेलने वाले खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने से इनकार कर दिया था. अब बोर्ड इस मामले में अपना रुख बदल सकता है.
कितने भागों में बंटा होता है सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट
बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट चार श्रेणियों में बांटा जाता है. इसे बोर्ड द्वारा हर साल जारी किया जाता है. खिलाड़ियों को प्रदर्शन और नियमों के आधार पर इसमें शामिल किया जाता है. इसमें A+, A, B, C श्रेणियां होती हैं. A+ श्रेणी में शामिल किए गए खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए की राशि मिलती है. A श्रेणी में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं. B श्रेणी के खिलाड़ी सालाना 3 करोड़ रुपए प्राप्त करते हैं. आखिरी C श्रेणी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए दिए जाते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)