होम बंगाल टी-20 चैलेंज के साथ इडेन पर होगी क्रिकेट की वापसी
बंगाल टी-20 चैलेंज के साथ इडेन पर होगी क्रिकेट की वापसी
कोलकाता : बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा आयोजित छह टीमों की 'बंगाल टी-20 चैलेंज' टूर्नामेंट से 24 नवंबर को इडेन गार्डेन्स पर क्रिकेट की वापसी होगी। इसका फाइनल 10 दिसंबर को खेला जाएगा। सीएबी ने टूर्नामेंट के लिए सभी स्वास्थ्य नियमों के साथ जैव-सुरक्षित (बायो-बबल) माहौल तैयार किया है। टूर्नामेंट के शुरुआती सत्र में खिताब के लिए मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के अलावा कालीघाट, टाउन क्लब, तपन मेमोरियल की टीमें भी चुनौती पेश करेगी। टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे जिसके लिए टीमें 48-48 खिलाड़ियों को चुना है। टूर्नामेंट में मनोज तिवारी, अनस्तूप मजूमदार, शाहबाज अहमद और श्रीवत्स गोस्वामी जैसे बड़े नाम भी खेल रहे है। बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन कोविड-19 की चपेट में आने के बाद दो सप्ताह के पृथकवास पर चले गये है। सीएबी के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा कि फाइनल और सेमीफाइनल को मिलाकर टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे। अधिकांश मैच इडेन गार्डेन्स में दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान सभी खिलाड़ी, कोच और मैच अधिकारी बायो-बबल में रहेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।