होम गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन
नयी दिल्ली-उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। वह बिहार से थीं और जनसंघ से जुड़ी हुई थीं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्रीमती मृदुला सिन्हा जी को उनकी जन सेवा के लिए याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थी जिन्होंने साहित्य के साथ सांस्कृतिक जगत में भी बहुत बड़ा योगदान दिया शाह ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन पर्यन्त देश, समाज और भाजपा संगठन के लिए काम किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेतामृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति।’’ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनके निधन को पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया। भाजपा की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह एक समाज सेवी के अलावा कुशल लेखिका भी थीं जिन्होंने साहित्य और सांस्कृतिक जगत में भी बहुत बड़ा योगदान दिया। भाजपा के एक नेता के मुताबिक सिन्हा (77 वर्षीय) का बुधवार को राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। शनिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।