होम अब यूपी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
अब यूपी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
नई दिल्ली-उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह बृहस्पतिवार से राज्य का दौरा करेंगे। पूर्व कृषि मंत्री सिंह प्रदेश में हो रहे विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के साथ संगठन के पदाधिकारियों से विशेष विचार विमर्श करेंगे। राज्य के अपने इस पहले तीन दिवसीय दौरे में प्रयागराज, वाराणसी और मुरादाबाद में क्षेत्रीय बैठक करेंगे।सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में उनकी पार्टी ने पहली बार अपने चुनाव चिन्ह (कमल) पर प्रत्याशी उतारे हैं। राज्य में पार्टी की मजबूत पैठ के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए कोई चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता है।
पार्टी संगठन हर चुनाव को पूरी ताकत से लड़ता है।पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन से उनका बहुत पुराना नाता है। लंबे समय तक संगठन में वहां काम किया है। प्रदेश के इस दौरे में राधा मोहन सिंह के साथ पार्टी नेता सुनील बंसल एवं ओम प्रकाश भी होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंह 19 नवंबर को हवाई जहाज से सीधे वाराणसी पहुंचेंगे लेकिन उस दिन सड़क मार्ग से प्रयागराज जाएंगे।प्रयागराज में क्षेत्रीय बैठक में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद वाराणसी लौट आएंगे। अगले दिन यानी 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे वाराणसी के नरिया में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेंगे। अगली बैठक 21 नवंबर को मुरादाबाद में शाम चार बजे होगी।मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा उप चुनाव में छह सीट बरकरार रखने के बाद अब सूबे में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़े राधा मोहन छह बार सांसद के अलावा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।