होम दीवाली पर एक दीया सैनिकों के नाम का भी जलाएं: मोदी

Alert Star Digital Team Nov 13, 2020 10:13 PM

दीवाली पर एक दीया सैनिकों के नाम का भी जलाएं: मोदी

दीवाली पर एक दीया सैनिकों के नाम का भी जलाएं: मोदी

दीवाली पर एक दीया सैनिकों के नाम का भी जलाएं: मोदी

दीवाली की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सभी से अपील की कि वे सैनिकों को सलामी के तौर पर भी एक दीया जलाएं क्योंकि सिर्फ शब्दों से उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा- दीवाली पर एक दीया सैनिकों के नाम का भी जलाना चाहिए

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'दोस्तों, त्योहार के इस समय में भी हमें उन बहादुर सैनिकों को जरूर याद करना चाहिए जो भारत माता की सेवा कर रहे हैं और सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्हें याद करने के बाद ही हमें दीवाली मनानी चाहिए। हमें भारत माता के इन बहादुर बेटों-बेटियों के लिए भी एक दीया जलाना चाहिए।'

दीवाली पर सैनिक और कोविड-19 के कार्यकर्ताओं के लिए पूरा देश करेगा प्रार्थना: मोदी

उन्होंने कहा कि सभी सैनिक और कोविड-19 के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता भले ही अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घरों पर नहीं होंगे, लेकिन पूरा देश उनके लिए प्रार्थना करेगा। प्रधानमंत्री ने हाल ही में प्रसारित 'मन की बात' का एक आडियो क्लिप भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पहले भी लोगों से दीवाली पर सैनिकों के लिए एक दीया जलाने की अपील की थी। मोदी की अपील के बाद भाजपा ने भी लोगों से अनुरोध किया कि वे सैनिकों के नाम दीये के साथ अपने फोटो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)