होम पोस्टल वोट को लेकर तेजस्वी यादव ने लगाया गंभीर आरोप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2020 10:22 PM

पोस्टल वोट को लेकर तेजस्वी यादव ने लगाया गंभीर आरोप

पोस्टल वोट को लेकर तेजस्वी यादव ने लगाया गंभीर आरोप

पोस्टल वोट को लेकर तेजस्वी यादव ने लगाया गंभीर आरोप

बिहार चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव आज मीडिया से मुखातिब हुए। उनके साथ तेजप्रताप यादव, कांग्रेस और लेफ्ट के तमाम सीनियर लीडर मौजूद रहे। इस दौरान सबसे पहले तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को शुक्रिया आदा दिया।

इसके अलावा उन्होंने काउंटिंग पर तरह तरह के सवाल खड़े किए और आज बिहार की अवाम में गुस्सा है क्योंकि NDA ने पैसा, ताकत और छल से इस चुनाव जीता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने अपना सभी कुछ लगा दिया उसके बाद भी सबसे बड़ी पार्टी RJD है। यह जनादेश बदलाव का है।

नीतीश कुमार में थोड़ी सी भी नैतिकता है तो अवाम के जनादेश को देखते ही कुर्सी से हट जाना चाहिए। हम हारे नहीं हैं, जीते हैं और हम धन्यवाद यात्रा निकालेंगे। क्योंकि आरजेडी पहली पार्टी देश में है जिसने एजेंडा सेट किया।

इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि एनडीए और महागठबंधन की तुलना की जाए तो NDA का वोट फीसद कम है। 12 हजार के करीब अंतर है उसके बाद 15 सीट कैसे जीत गए।

99,700 के करीब पोस्टल वोट को रद्द कर दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने किसकी इजाज़त से आखिर में इनकी गिनती की, जहां बाद में किया गया है वहां री काउंटिंग की जाए।

तेजस्वी ने कहा कि 'मेरा सवाल है जब पोस्टल बैलेट का गिनती पहले होने की गाइड लाइन है तो बाद में क्यों की गई। राघोपुर में तीन बजे तक प्रक्रिया पूरी की गई उसके बाद 11 बजे बाद सर्टिफिकेट मिला। पोस्टल वोट का जरूरी नहीं है तो यह पोल करवाएं ही नहीं। उन्होंने कहा हम सबूत कहां से लाएं, न मोबाइल ले जाने दिया जाता है और न मीडिया को दाखिल होने दिया जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)