होम योगी आदित्यनाथ ने कहा, कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण राम की अयोध्या ने बहुत अपमान सहा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 13, 2020 10:05 PM

योगी आदित्यनाथ ने कहा, कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण राम की अयोध्या ने बहुत अपमान सहा

योगी आदित्यनाथ ने कहा, कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण राम की अयोध्या ने बहुत अपमान सहा

योगी आदित्यनाथ ने कहा, कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण राम की अयोध्या ने बहुत अपमान सहा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण राम की अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या को उसका गौरव मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में आयोजित 'दिव्य दीपोत्सव' में श्री राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद कहा कि आज जिस अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, 3 वर्ष पहले तक कुछ लोगों को अयोध्या का नाम लेने से डर लगता था। उन्होंने कहा कि अब सब बदल गया है, लोग अयोध्या आना चाहते हैं।

'अगले साल 7.51 लाख दीपकों से अयोध्या रोशन होगी'

योगी ने कहा, 'इस बार हमने 5.51 लाख दीप अयोध्या में जलाए हैं, अब अगले साल 7.51 लाख दीपकों से अयोध्या रोशन होगी। हम हर पुण्य स्थली को प्रतिष्ठापित करेंगे। श्रद्धालु हो या पर्यटक सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुछ वर्ष पूर्व तक सरकारें पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी जैसी यात्राओं पर रोक लगाती थीं, आज यहां सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है। यह हमारी अस्मिता से जुड़ा विषय है।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मार्गदर्शन और रणनीति' से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का 5 सदी का संकल्प पूरा होते हुए दुनिया देख रही है।

'दुनिया पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए देख रही है'
योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और रणनीति से दुनिया पांच सदी का वह संकल्प पूरा होते हुए देख रही है, जिसकी हमारी कई पीढ़ियों को प्रतीक्षा थी। मैं प्रधानमंत्री को उन पीढ़ियों की तरफ से भी आभार प्रकट करता हूं।' योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से राम मंदिर का शिलान्यास करके उस काम को आगे बढ़ाया है जिसका इंतजार आजादी के बाद से पूरे देश को था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव, राम राज्य की संकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास है।

'रामराज्य, भेदभाव रहित समरस समाज का द्योतक है'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)