होम रामनगरी अयोध्या का भव्य दीपोत्सव आज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2020 10:25 PM

रामनगरी अयोध्या का भव्य दीपोत्सव आज

रामनगरी अयोध्या का भव्य दीपोत्सव आज

रामनगरी अयोध्या का भव्य दीपोत्सव आज

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के भव्य व दिव्य दीपोत्सव 2020 का आगाज गुरूवार को हो गया। शुक्रवार को अयोध्या में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधित कर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। शुक्रवार को दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें सूबे की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा , जनपद प्रभारी व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी समेत प्रदेशस्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थलों पर बृहस्पतिवार को अधिकारी डटे रहे। साकेत महाविद्यालय से भगवान राम के जीवन वृत्त पर 11 झांकी व शोभा यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। शोभा यात्रा मार्ग की सफाई के साथ विशेष रूप से धुलाई की गई। नगर निगम की ओर से शोभा यात्रा मार्ग के अलावा अन्य मार्गों को भी साफ पानी से धुला गया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि जिस तरह से भगवान राम आए थे अयोध्या और भव्य स्वागत हुआ था उसी तरह से आने वाले मेहमानों का भी भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत करने के लिए ही अयोध्या धाम में साफ-सफाई कार्य चल रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)