होम तस्लीमा नसरीन का ओवैसी पर हमला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2020 10:18 PM

तस्लीमा नसरीन का ओवैसी पर हमला

तस्लीमा नसरीन का ओवैसी पर हमला

तस्लीमा नसरीन का ओवैसी पर हमला

जानी-मानी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट में लिखा- ओवैसी अक्सर कहते हैं कि वो विदेशी हैं उन्हें भारत में इस्लाम पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है. आम तौर पर मुद्दा यह नहीं है कि विदेशी हैं या नहीं, पर सवाल यह है कि क्या वह अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास करते हैं या नहीं. अगर कोई इस्लाम की अलोचना करें तो उस पर हमला करते हैं जिस तरह से उसने मुझ पर हमला किया है.

सीएए को स्वतंत्र मुस्लिम विचारकों के लिए रास्ता बंद नहीं करना चाहिए: तस्लीमा नसरीन

गौरतलब है कि इससे पहले बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को 'बहुत अच्छा' 'उदार'करार देते हुए कहा था कि कानून में पड़ोसी देशों के स्वतंत्र मुस्लिम विचारकों, नारीवादियों धर्मनिरपेक्ष लोगों के लिए छूट दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा था कि यह सुनने में अच्छा लगता है कि बांग्लादेश, पाकिस्तान अफगनिस्तान में धार्मिक कारण से उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलेगी. यह बहुत अच्छा विचार है बहुत ही उदार है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)