होम मोदी सरकार 20 बिलियन डॉलर के एक और नए राहत पैकेज का कर सकती है ऐलान

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 11, 2020 08:38 PM

मोदी सरकार 20 बिलियन डॉलर के एक और नए राहत पैकेज का कर सकती है ऐलान

मोदी सरकार 20 बिलियन डॉलर के एक और नए राहत पैकेज का कर सकती है ऐलान

मोदी सरकार 20 बिलियन डॉलर के एक और नए राहत पैकेज का कर सकती है ऐलान

कोरोना वायरस के चलते पैदा हुए आर्थिक संकट से देश की अर्थव्यवस्था उबारने के लिए मोदी सरकार इस हफ्ते 20 बिलियन डॉलर के एक और बड़े राहत पैकेज पर विचार कर रही है. समाचार एजेंसी रायटर्स ने बुधवार को सरकार अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी.

 

यह राहत पैकेज इससे पहले दस सेक्टरों में उत्पादन को प्रोत्साहन को लक्ष्य कर अगले पांच वर्षों के लिए किए गए पैकेज के ऐलान के बाद दिया जाएगा. रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य शीर्ष अधिकारी इस बारे में गुरुवार को योजना को अंतिम रूप देंगे.

 

हालांकि, उसने बताया पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन इतना बताया कि यह रोजगार सृजन को ध्यान में रखते हुए प्रभावित सेक्टरों को लक्ष्य कर पैकेज का ऐलान किया जाएगा.

सरकार की तरफ से पिछले पैकेज का ऐलान मई के महीने में किया गया था. लेकिन सरकार को बाजार में लिक्विडिटी लाने में सफलता नहीं मिल पाई. पैकेज में बुरी तरह प्रभावित सैक्टर जैसे- पर्यटन, हॉस्पीटलिटी और नागरिक उड्डयन को भी शामिल नहीं किया गया.

 

देश में रोजाना 40 हजार से ज्यादा नए मामलों के साथ देश के प्रमुख शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. एक्टिव केस पिछले तीन महीनों में पहली बार 5 लाख से कम हो गया है, हालांकि सरकार ने कोरोना को रोकने के लिए लगाए गए लगभग सभी तरह के प्रतिबंध हटा दिया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)