होम चिराग पर बरसे बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव, कहा- LJP ने एनडीए को दिया धोखा
चिराग पर बरसे बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव, कहा- LJP ने एनडीए को दिया धोखा
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत के एक दिन बाद भाजपा के महासचिव और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि चुनाव में चिराग पासवान की लोजपा ने राजग को धोखा दिया और उनके द्वारा फैलाए गए भ्रम के कारण कुछ नुकसान हुआ। यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि चुनाव में राजग की जीत की सबसे बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता रही। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी ने भी पार्टी की सफलता में अहम योगदान दिया।लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बारे में यादव ने कहा कि पार्टी ने अपनी साख गंवा दी और उसकी राजनीति पर सवालिया निशान लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोजपा ने खुद अपना रास्ता चुना और एक तरीके से उसने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को धोखा दिया। बिहार के लोगों ने राज्य की राजनीति में उनकी महत्ता को बता दिया।’’ यादव ने कहा कि तमाम भ्रम के बावजूद बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी विश्वसनीयता के प्रति आस्था प्रकट की और यह बड़ी उपलब्धि है कि राजग को राज्य में चौथी बार सफलता मिली है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।