होम चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, इतनी सीटों पर लहराया झंडा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2020 08:43 PM

चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, इतनी सीटों पर लहराया झंडा

चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, इतनी सीटों पर लहराया झंडा

चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, इतनी सीटों पर लहराया झंडा

उत्तर प्रदेश में हुए सात विधान सभा उपचुनाव में बीजेपी ने छह और समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीत ली है। 2017 के विधान सभा चुनाव में भी इनसे से छह सीट बीजेपी और एक सपा के पास थी। प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को हुये उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। इनमें मल्हनी सीट पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के खाते में गयी थी बाकी सीटों पर भाजपा का ही कब्जा था।

इस बीच उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाक्‍टर दिनेश शर्मा समेत तमाम पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश मुख्‍यालय में पहुँचकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। मीडिया से बातचीत में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उप चुनाव में मिल रहे रूझानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देते हुए सरकार के कार्यों और संगठन की मेहनत की चर्चा करते हुए मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्‍होंने प्रदेश अध्‍यक्ष, दोनों उप मुख्‍यमंत्री, संगठन महामंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के योगदान के लिए बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले चुनाव का संकेत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)